छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद विद्यालय में जिले में स्वीकृत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद विद्यालय नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बलौदाबाजार-भाटापारा में भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदक ऑनलाइन से आवेदन कर सकते है।
स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बलौदाबाजार-भाटापारा में शिक्षक, व्याख्याता, व्यायाम शिक्षक, कम्प्युटर शिक्षक, ग्रंथपाल के 90 पदों पर भर्ती निकली है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम 2012 के अनुसार संविदा भर्ती में आरक्षण रोस्टर का पालन किया गया है। आवेदन निर्धारित प्रारूप मे ऑनलाईन आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 28.02.2025 अपरान्ह 5.00 बजे तक है। डॉक के माध्यम से प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे पदों की जानकारी
पदों के नाम पदों की संख्या
शिक्षक, व्याख्याता, व्यायाम शिक्षक, कम्प्युटर शिक्षक, ग्रंथपाल 90 पद
कुल पदों की संख्या 90
छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद विद्यालय भर्ती के लिये शैक्षणिक योग्यता
व्याख्याता पद हेतु निर्धारित योग्यता-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंको के साथ उत्तीर्ण एवं बी.एड. प्रशिक्षण अनिवार्य है।
शिक्षक पद हेतु निर्धारित योग्यता-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंको के साथ
स्नातक उत्तीर्ण एवं बी.एड. प्रशिक्षण तथा (T.E.T.) पूर्व.मा. स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
कम्प्यूटर शिक्षक -मान्यता प्राप्त वि.वि. से न्यूनतम 50% अंको के साथ कम्प्यूटर में स्नातक, बी.ई./बी.टेक (आई.टी/कम्प्यूटर साइंस), बी.सी.ए., बी.एस.सी. (आई.टी/कम्प्यूटर साइंस), में होना अनिवार्य है)।
व्यायम शिक्षक -मान्यता प्राप्त वि.वि. से न्यूनतम 50% अंको के साथ स्नातक की उपाधि एवं बी.पी.एड. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
सहायक शिक्षक हेतु निर्धारित योग्यता-संबंधित संकाय मेंन्यूनतम 50% अंको के साथ हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण एवं डी.एड./डी.एल.एड. प्रशिक्षण तथा (T.E.T.) प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला-मान्यता प्राप्त मण्डल/बोर्ड से विज्ञान संकाय में न्यूनतम 50% अंको के साथ हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
ग्रंथपाल -मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंको के साथ स्नातक उत्तीर्ण एवं पुस्तकालय विज्ञान में डिग्री/डिप्लोमा उत्तीर्ण हो।
प्रधान पाठक पूर्व मा.शा. -मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर में न्यूनतम 50% अंको के साथ बी.एड. उत्तीर्ण साथ माध्यमिक स्तर का टी.ई.टी. उत्तीर्ण अनिवार्य है।
पाठक प्रा.शा. -मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक में न्यूनतम 50% अंको के साथ डी.एड./डी.एल.एड के साथ प्राथमिक स्तर का टी.ई.टी. उत्तीर्ण अनिवार्य है।
छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद विद्यालय भर्ती के लिए आयु सीमा
आवेदक की उम्र 01.01.2025 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु शासन के नियमानुसार होगी। उम्र की पुष्टि हेतु 10वीं की अंक सूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
आवेदन निर्धारित प्रारूप मे ऑनलाईन आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 28.02.2025 अपरान्ह 5.00 बजे तक है। डॉक के माध्यम से प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे। ऑनलाईन आवेदन हेतु ऑफिसियल साइड पर जा कर आवेदन करे ।

