गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर तृतीय लिंग पुनर्वास केंद्र गरिमा गृह, सरोना, रायपुर में गणतंत्र
दिवस धूमधाम से मनाया गया | इस दौरान गरिमा गृह के सबसे छोटे विद्यार्थी शिवांगी और चांद द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रागान जन- गण -मन गाकर तिरंगा झंडे का सम्मान किया गया और सबको मिठाईयां बाटी गयी | इस अवसर में गरिमा गृह के प्रबंधक पापी देवनाथ ने कहा कि आज के दिन ही भारत का संविधान लागू किया गया था । मितवा समिति की सचिव ने कहा भारत देश को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह ,मंगल पांडे, लाला लाजपत राय, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, सुभाष चंद्र बोस समेत सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों ने दशकों तक आजादी की लड़ाई लड़ी । समिति की अध्यक्ष विद्या राजपूत आजादी मिलने के बाद हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने भारतीय संविधान का निर्माण किया। भीमराव अंबेडकर संविधान के ड्राफ्टिंग कमिटी के अध्यक्ष थे। उनके प्रयासों से भारत का यह संविधान बना है।
इसके बाद गरिमा गृह के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया .देशभक्ति तथा लोक-संगीत की मनभावन प्रस्तुतियां से सब मोहित हुए एवं तालियों की गडगडाहट से तृतीय लिंग विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दिया | सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ तृतीय लिंग समुदाय के बच्चों द्वारा किया गया जिसमें ” मेरा रंग दे बसंती” नामक गीत से किया गया. इसमें , प्रियंका, रिया, प्रियांशु, स्पर्श, रिया, समायरा, भूमि, मोहिनी, चांद , की बेहतरीन प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीता और छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य में purnima ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोहा. इस दौरान आसपास के रहने वाले रहवासियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया.. उपरोक्त प्रोग्राम के सफलता एवं आयोजन के लिए गरिमा गृह के संजना ध्रुव ने समस्त उपस्थित अतिथियों वह आयोजन में सम्मिलित व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

