छत्तीसगढ़ जिला न्यायालय में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए यह लेख मददगार साबित होने वाला है। इस लेख में आपको पता चलेगा कि रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में कैसे नौकरी के लिए आवेदन करना है। कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अंतर्गत कार्यालय सहायक/क्लर्क, एवं भृत्य के पदों पर भर्ती के लिए विभागीय विज्ञापन जारी किया गया है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर में कार्यालय सहायक/क्लर्क, एवं भृत्य के 04 पदों पर भर्ती निकली है। कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर में रखे ड्राप बॉक्स पर आवेदन डालकर प्रस्तुत करें। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे। इस भर्ती में पंजीकृत डाक /स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा। दिनांक 31 जनवरी 2025 की संध्या 05:00 बजे के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।
पदों की जानकारी
1.ऑफिस असिस्टेंट पद के लिये शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन
2.कार्यालय भृत्य पद के लिये शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन
ऑफिस असिस्टेंट / कार्यालय भृत्य के लिए आयु सीमा
छत्तीसगढ़ जिला न्यायालय भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
महत्वपूर्ण लिंक्स
पदों की जानकारी
पदों के नाम पदों की संख्या
कार्यालय सहायक 02 पद
भृत्य 02 पद
कुल पदों की संख्या 04
1.ऑफिस असिस्टेंट पद के लिये शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन
वेतन क्लास-A:- संविदा
शैक्षणिक योग्यता –
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्था से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण
बुनियादी वर्ड प्रोसेसिंग कौशल और कम्प्युटर संचालित करने की क्षमता और डेटा फीट करने का कौशल होना चाहिये।
पेपर की उचित सेटिंग के साथ अच्छी टायपिंग गति की दक्षता होनी आवश्यक है किसी विश्वविद्यालयालय या राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन (DCA) प्रमाण पत्र के साथ एम.एस.वर्ड तथा इंटरनेट का न्यूनतम ज्ञान।
श्रृतलेख लेने और न्यायालयों में प्रस्तुति के लिये फाइलें तैयार करने की क्षमता होनी चाहिये।
फाइल रखरखाव और प्रसंस्करण का ज्ञान होना चाहिये।
2.कार्यालय भृत्य पद के लिये शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन
शैक्षणिक योग्यता- किसी मान्यता बोर्ड से कक्षा पांचवी परीक्षा उत्तीर्ण हो। ( (12 वी कक्षा) से अधिक योग्यताधारी अभ्यार्थियों के आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।
ऑफिस असिस्टेंट / कार्यालय भृत्य के लिए आयु सीमा
उम्मीद्वार दिनांक 01-01-2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो, परन्तु 35 वर्ष से अधिक न हो। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 05 वर्ष की छूट की अवधि कैलेण्डर वर्ष 2028 की समाप्ति तक के लिये प्रदान की गई है।
किसी भी परिस्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी। छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर अन्य राज्य के आवेदकों के लिये अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होगी।
छत्तीसगढ़ जिला न्यायालय भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत किये जा सकेंगे। पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र दिनांक 31-01-2025 की संध्या 05:00 बजे तक बंद लिफाफे में जिस पर स्पष्ट रूप से आवेदित पद का नाम मोटे अक्षरों में उल्लेखित हो, को कार्यालय-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, रायपुर (छ.ग.) में रखे ड्रॉप बॉक्स पर न्यायिक कार्य दिवस पर डाले जा सकेंगे।
पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा। दिनांक 31.01.2025 की संध्या 05:00 बजे के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा

