” शिक्षक छोटेलाल साहू को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला ” समाज गौरव ” सम्मान, शुभ चिंतकों ने दी बधाई ”
रायपुर _ छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ द्वारा राज्य स्तरीय सम्मेलन एवम् सम्मान समारोह पंडित दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम पिछले दिनों सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रहें, अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू जी एवम् विशिष्ट अतिथि साहू समाज के विधायकगण रहें। सम्मेलन समारोह में प्रदेश भर के हजारों अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया, सम्मेलन में कर्मचारी अधिकारी जिन्होंने अपनी शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य के अलावा सामाजिक क्षेत्र, रचनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया। मुझे शिक्षकीय सेवा के अलावा सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु ” समाज गौरव ” सम्मान से सम्मानित किया है। सम्मान पाने पर शिक्षक छोटेलाल साहू ने संगठन एवम् साहू समाज के प्रति आभार जताया। साथ ही निरंतर समाज सेवा को जारी रखने की बात कही है। समाज गौरव से नवाजे जाने पर सामाजिक बंधु एवम् शुभ चिंतकों ने बधाई दी है।

