कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के अंतर्गत संचालित लीगल एड डिफेंस कौंसिल जशपुर के स्थापना हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कार्यालय सहायक/क्लर्क, रिसेप्शनिस्ट-सह-डेटा एंट्री ऑपरेटर (टाइपिस्ट) और कार्यालय चपरासी (मुंशी/परिचारक) के पदों को भरा जाएगा।
इस वैकेंसी के तहत कुल 03 रिक्त पदों को भरा जाना है।
इन पदों पर आवेदन स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक या कोरियर के माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं।
वैकेंसी के बारे में विस्तृत और डिटेल जानकारी स्टेप बाय स्टेप पोस्ट में नीचे उपलब्ध करवाई जा रही है।
आवेदन फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर में कार्यालय सहायक/क्लर्क, रिसेप्शनिस्ट-सह-डेटा एंट्री ऑपरेटर (टाइपिस्ट) और कार्यालय चपरासी (मुंशी/परिचारक) के लिए आवेदन स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक या कोरियर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं
आवेदन 28 नवंबर 2023 से प्रारंभ कर दिए गए हैं।
आवेदन 20 दिसंबर 2023 तक भर सकते हैं।
आवेदन कर्ता इस निर्धारित समय सीमा को ध्यान में रखकर अपना आवेदन भर सकते हैं।
क्योंकि इस समय सीमा के पश्चात किसी भी तरह के आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आयु सीमा
उम्मीद्वार द्वारा दिनांक 01.01.2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली गई हो, परन्तु 35 वर्ष से अधिक न हो।
छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 05 वर्ष की छूट की अवधि कलेण्डर वर्ष 2023 की समाप्ति तक के लिए प्रदान की गई है।
यदि अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित अनुसूचित जाति या जनजाति का सदस्य है तो आयु सीमा में अधिकतम 05 वर्ष तक छूट दी जावेगी।
शैक्षणिक योग्यता
कार्यालय सहायक/क्लर्क, रिसेप्शनिस्ट-सह-डेटा एंट्री ऑपरेटर (टाइपिस्ट) और कार्यालय चपरासी (मुंशी/परिचारक) के आवेदन कर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता भिन्न-भिन्न रखी गई है।
1.कार्यालय सहायक/क्लर्क पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता:-
शैक्षिक योग्यता: स्नातक बुनियादी वर्ड प्रोसेसिंग कौशल और कंप्यूटर संचालित करने और डेटा फ़ीड करने की क्षमता।
याचिका की उचित सेटिंग के साथ अच्छी टाइपिंग गति डिक्टेशन लेने और अदालतों में प्रस्तुति के लिए फाइलें तैयार करने की क्षमता फ़ाइल रखरखाव और प्रसंस्करण ज्ञान होना चाहिए।
2.रिसेप्शनिस्ट-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटर (टाइपिस्ट) के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता:-
शैक्षिक योग्यता: स्नातक उत्कृष्ट मौखिक और लिखित संचार कौशल, शब्द और डेटा प्रोसेसिंग क्षमताएं, दूरसंचार प्रणालियों (टेलीफोन, फैक्स मशीन, स्विचबोर्ड आदि) को काम करने की क्षमता, अच्छी टाइपिंग गति के साथ दक्षता होना चाहिए।
3.कार्यालय चपरासी पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता:-
शैक्षिक योग्यता: प्राथमिक विद्यालय (कक्षा पाँच) की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
वेतन
कार्यालय सहायक/क्लर्क में चयनित अभ्यर्थियों को वेतन 17,000/- निर्धारित किया गया है।
रिसेप्शनिस्ट-सह-डेटा एंट्री ऑपरेटर (टाइपिस्ट) के लिए वेतन 14,000/- निर्धारित किया गया है।
कार्यालय चपरासी (मुंशी/परिचारक) के लिए वेतन 10,000/- निर्धारित किया गया है।
आवेदन कैसे करें?
आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में जमा किये जा सकते हैं। पूरी तरह से भरा हुआ आवेदन पत्र एक बंद लिफाफे में जमा किया जाना चाहिए जिसमें स्पष्ट रूप से आवेदित पद का उल्लेख होना चाहिए।
आवेदक अपना आवेदन पत्र सीधे प्रबंधन कार्यालय, जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर, जिला-जशपुर (छ.ग.) में रखे बॉक्स में जमा कर सकते हैं या स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक या कूरियर के माध्यम से भी आवेदन पत्र भेज सकते हैं।
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20.12.2023 शाम 5.00 बजे तक होगी, इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

