इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अधीन संचालित नवीन महाविद्यालयों में निम्नलिखित रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र दिनांक 12.11.2023 रात्रि 11.59 बजे तक आमंत्रित किए जाते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
- सहायक वर्ग – 3
- प्रयोगशाला तकनीशियन
- प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी
पदों की संख्या – कुल 31 पद
विभाग का नाम – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 04-10-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 12-11-2023
1.प्रयोगशाला तकनीशियन पद के लिए:-
वेतन मेट्रिक्स 28700-91300, लेवल- 07 न्यूनतम
2.प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी-दो पद के लिए:-
वेतन मेट्रिक्स 25300-80500, लेवल-06 न्यूनतम
शैक्षणिक अर्हता: किसी मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय से कृषि/कृषि अभियांत्रिकी/उद्यानिकी में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक उपाधि।
3.सहायक वर्ग- तीन पद के लिए:-
वेतन मेट्रिक्स 19500-62000 लेवल-04 न्यूनतम
शैक्षणिक अर्हता:
शैक्षणिक अर्हता:
- किसी मान्यता प्राप्त मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण ।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एण्ट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा / प्रमाण-पत्र।
- हिन्दी कम्प्यूटर टायपिंग में 5,000 की (Key) डिप्रेशन प्रतिघंटे की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी)
- मान्यता प्राप्त मंडल / संस्था अथवा छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद् से (कम्प्यूटर एवं साफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन में 5000 की (Key) डिप्रेशन प्रतिघंटा की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी ) का प्रमाण पत्र ।
आयु सीमा:–
ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को अभ्यर्थी की आयु 18 (अट्ठारह) वर्ष से कम एवं 35 (पैंतीस) वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए । राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला अभ्यर्थियों को उच्चतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छूट प्रदान की जावेगी।

