छत्तीसगढ़ की आवाम :राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के रायपुर जिला पदाधिकारियों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष आलोक बाघे तथा जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह वालिया( हैप्पी) की उपस्थिति में आहूत की गई। जिला इंटक के संगठनात्मक विस्तार करते हुए 12 कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई। ज्ञात हो कि हैप्पी वालिया द्वारा आगे भी इस प्रकार के अनेक पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रदान किया गया है जिन्होंने अपने क्षेत्र में बहुत ही अच्छा कार्य किया है कांग्रेस को शक्ति प्रदान करने के लिए संगठन भी काम कर रहा है जिसमें हैप्पी वालिया का बहुत बड़ा योगदान रहा है हैप्पी वालिया आगे भी इस प्रकार के कार्य करते रहेंगे और सभी को नया दिलाते रहेंगे, श्री वालिया ने आगे कहा कि किसी भी भाई को अगर कोई परेशानी हो तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है वह हर स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे वह समाधान करने के लिए व उच्च स्तर से निम्न स्तर के सभी अधिकारियों से स्वयं संपर्क करेंगे वह न्याय दिलाने के लिए हर संभव भरसक प्रयास भी करेंगे
घोषित सदस्य निम्नानुसार है- राकेश कुलदीप, लक्ष्मण साहू ,विजय बघेल, राजेंद्र कुमार लहरें ,शेख अब्दुल सलीम, मनोज कुमार बघेल, हेमंत कुमार बांदे, दसरू राम साहू, कोमल सिंह चौहान, धर्म सिंह साहू, संतोष कोसले, करण पटेल । राष्ट्रीय अध्यक्ष मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष बाघे तथा जिला अध्यक्ष श्री वालिया ने इंटक को सशक्त रूप देकर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।
अध्यक्ष कुलदीप सिंह वालिया( हैप्पी) राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के रायपुर जिला

