जिला- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के आकांक्षी ब्लॉक गौरेला में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेश और बुनियादी जैसे कार्यों को बढ़ावा देने के लिए एवं योजना का सुचारू रूप से संचालन हेतु आकांक्षी ब्लॉक फेलो की भर्ती वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाना है, जिसके अनुसार दिनांक 27/09/2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – आकांक्षी ब्लॉक फेलो
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला पंचायत (DRDA), जिला – गौरेला पेण्ड्रा मरवाही (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 16-09-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 27-09-2023
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदनकर्ता किसी भी विषय में स्नातकोत्तर एवं कम्प्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है।
आयु सीमा:–
आवेदनकर्ता की आयु 01 जनवरी 2023 को 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।आवेदक को नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लेने के लिए दिनांक 27/09/2023 समय प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक जिला पंचायत सभाकक्ष में स्वयं उपस्थित होकर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। समय अवधि के बाद उपस्थित अभ्यर्थी को मान्य नहीं किया जायेगा

