स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय तपकरा, कोतबा, दोकड़ा, मनोरा, फरसाबहार, कांसाबेल, सन्ना, तमता, तुमला, जशपुर एवं नारायणपुर जिला- जशपुर (छ.ग.) में शिक्षकीय शिक्षकीय पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 12.08.2023 तक सायं 05:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
- व्याख्याता
- शिक्षक
- सहायक शिक्षक विज्ञान
- व्यायाम शिक्षक
- भृत्य
- चौकीदार
- कृषि शिक्षक
- सहायक ग्रेड – 3
पदों की संख्या – कुल 66 पद
विभाग का नाम – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जिला – जशपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 04-08-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 12-08-2023
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास 10 वीं / 12 वीं / स्नातक / स्नातकोत्तर / बी.एड. / डी.एड./ एम.एड. / बी.लिब. / मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा इंट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में 1. वर्षीय डिप्लोमा / प्रमाण पत्र होना चाहिए।
आवेदन दिनांक 12.08.2023 तक सायं 05:30 बजे तक कार्यालयीन अवधि में आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-जशपुर (छ.ग.) पिन नम्बर 496331 में स्वयं उपस्थित होकर या उक्त पते पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा विज्ञप्ति में निहित शर्तों के अधीन योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। एक से अधिक विद्यालय में प्रतिनियुक्ति हेतु पृथक-पृथक आवेदन करना अनिवार्य होगा।

