स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के नियमित रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 10.08.2023 तक संध्या 05.30 बजे तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम –
- ड्रेसर ग्रेड – 01
- ड्रेसर ग्रेड- 02
- ओपीडी अटेण्डेंट
- भृत्य / चतुर्थ श्रेणी
- भृत्य / वार्ड बॉय
- आया
- स्वीपर
- चौकीदार
पदों की संख्या – कुल 88 पद
विभाग का नाम – कार्यालय मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, जिला दुर्ग छ.ग.
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 26-07-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 10-08-2023
शैक्षिक योग्यता:–
- 10+2 पद्धति से विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिये।
- आर्थोपेडिक कम ड्रेसर का पैरामेडिकल प्रशिक्षण उत्तीर्ण होना चाहिये।
- छ.ग. पैरामेडिकल कौंसिल से ड्रेसर के रूप में जीवित पंजीयन होना चाहिये।
- किसी मान्यता प्राप्त मण्डल से कक्षा आठवीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा:–
दिनांक 01.01.2023 की स्थिति में उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 18 व अधिकतम 35 वर्ष होना चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 05 वर्ष, महिलाओ के लिए 10 वर्ष तथा सभी प्रवर्ग के लिए सभी प्रकार की छूट सहित अधिकतम आयु सीमा की छूट 45 वर्ष से अधिक नही होगी। दिव्यांगजन उम्मीदवार को 03 वर्ष की आयु सीमा में अतिरिक्त छूट होगी परन्तु यह छूट 45 वर्ष की आयु सीमा तक ही सीमित होगा।
महत्वपूर्ण दस्तावेज:–
- 8वीं अथवा 10वी एवं 12वीं की अंकसूची (जन्मतिथि सत्यापन के लिए)
- निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के प्रत्येक वर्ष की अंकसूची।
- तकनीकी योग्यता का प्रमाण पत्र।
- संबन्धित कौंसिल का जीवित / स्थायी पंजीयन / जीवित रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र (जिन पदों हेतु लागू हों)
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र।
- छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र।
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो) शारीरिक दिव्यांग आवेदन हेतु जिला मेडिकल बोर्ड से 40 प्रतिशत से अधिक का जीवित दिव्यांगता प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
- शासकीय / अर्धशासकीय संस्था में कार्यरत उम्मीदवारों को अपने नियोक्ता संस्था अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रति आवेदन पत्र में संलग्न करना अनिवार्य होगा।
- इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन (Online) माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें, कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

