सचिव, छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के परिपालन में बस्तर जिला स्थापना राजस्व एवं भू-अभिलेख शाखा के अंतर्गत जिले में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के इच्छुक स्थानीय निवासियों से जिला संवर्ग के तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक को छोड़कर) एवं चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 01.06 2023 से 23.06.2023 तक शाम 5.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या – कुल 77 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर, जगदलपुर जिला – बस्तर (छ.ग.)
पदों के नाम –
शीघ्रलेखक ग्रेड / स्टेनोटायपिस्ट / सहायक ग्रेड / वाहन चालक/ भूत्य / अर्दली / प्रोसेस सर्वर / चौकीदार / फरोस / स्वीपर:–
आयु सीमा:–
दिनाक 01.01.2023 की स्थिति में उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होना चाहिये
आवश्यक दस्तावेज:–
आवेदक द्वारा अपने आवेदन पत्र में उल्लेखित विवरण अनुसार जन्म दिनांक हेतु हाई स्कूल (दसवी) की अंकसूची/प्रमाण पत्र, हायर सेकेण्डरी स्कूल की अकसूची, सक्षम प्राधिकारी का स्थायी जाति प्रमाण पत्र, (स्थायी सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र) छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र, मान्यता प्राप्त संस्था से जारी कम्प्यूटर परीक्षा उत्तीण संबंधी प्रमाण पत्र जीवित रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र आदि आवश्यक दस्तावेज की सा प्रमाणित छायाप्रति आवेदन के साथ सलग्न करना अनिवार्य होगा।

