कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी बलौदाबाजार (छ.ग.) द्वारा चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक दिनांक 31.05.2023 तक स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – चौकीदार
वेतनमान – 4750-7440+1300 ग्रे.पे.
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी बलौदाबाजार (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 16-05-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 31-05-2023
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से आठवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा:–
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम न हो एवं 35 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अन्य वर्गों के उम्मीदवार जिन्हे उच्चतम आयु सीमा में छूट की पात्रता है, उन्हे नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जावेगी।
- किसी भी उम्मीदवार को किसी भी आधार पर या एक से अधिक आधार पर छूट का लाभ दिये जाने के उपरान्त भी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
समस्त आवश्यक सहपत्रों सहित पूर्णतया भरे हुए आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी बलौदाबाजार, प्रथम तल कक्ष क्रमांक-90, संयुक्त जिला कार्यालय में दिनांक 31.05.2023 को सायं 5.00 बजे तक प्राप्त हो जाने चाहिए। डाक अथवा किन्ही कारण से होने वाले विलंब के लिए जिला कार्यालय जिम्मेदार नहीं होगा। व्यक्तिगत रूप से सीधे तथा अंतिम तिथि व समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जावेंगे एवं वे स्वतः ही निरस्त समझे जावेंगे।

