कई लोग चटपटी आलू की टिक्की खाना पसंद करते हैं. मगर आलू की टिक्की काफी ऑयली होती है. ऐसे में चना टिक्की बनाना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. चना टिक्की ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि आसान रेसिपी की मदद से आप इसे मिनटों में रेडी कर सकते हैं. वहीं टोमैटो सॉस के साथ चना टिक्की सर्व करके आप नाश्ते को सुपर टेस्टी बना सकते हैं.
चटपटी टिक्की, पकौड़े और कबाब का नाम सुनकर कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. ऐसे में कुछ लोग मार्किट से मंगवाकर इन चीजों का सेवन करते हैं. तो वहीं कई लोग घर पर इनको बनाना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी चना टिक्की ट्राई की है. जी हां, नाश्ते में चना टिक्की बनाकर आप लाजवाब स्वाद का मजा ले सकते हैं.
आलू की टिक्की के मुकाबले चना टिक्की काफी टेस्टी और हेल्दी होती है.

