किशोर उम्र के बच्चों के लिए हेल्दी फूड को डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी होता है. बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों और मसल्स को मजबूती देना बेहद जरूरी होता है. टीनएजर्स के लिए हेल्दी फूड की सीरीज़ में आज हम पनीर वेजिटेबल सलाद बनाने की सिंपल रेसिपी बताएंगे.
किशोर उम्र के बच्चों के लिए पनीर वेजिटेबल सलाद एक हेल्दी फूड डिश है जो कि उनकी ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है. प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर पनीर हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाता है, वहीं सलाद में वेजिटेबल्स का उपयोग अन्य पोषक तत्वों की कमी पूरी करता है. सुबह के नाश्ते में या फिर दिन के वक्त कभी भी पनीर वेजिटेबल सलाद को खाया जा सकता है. ये सलाद काफी हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी है. इतना ही नहीं पनीर वेजिटेबल सलाद को बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है.
पनीर वेजिटेबल सलाद बनाने के लिए मौसम के हिसाब से उपलब्ध सब्जियों का उपयोग किया जा सकता है. आप भी अगर अपने बच्चों की हेल्थ को लेकर फ्रिकमंद हैं तो उन्हें पनीर वेजिटेबल सलाद परोस सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी सिंपल रेसिपी.

