बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलौदाबाजार में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण सामग्री प्रदाय एवं संगीत प्रशिक्षकों की 10 माह हेतु अस्थायी कार्यव्यवस्था के लिए योग्यताधारी आवेदकों का चयन ” वॉक इन इंटरव्यू ” के माध्यम से 10 माह हेतु अस्थायी कार्यव्यवस्था ” जिले में गठित समिति द्वारा निर्धारित एकमुश्त मानदेय पर किया जाना है।
पदों के नाम – प्रशिक्षक
विषय – गायन संगीत, वादन संगीत, शास्त्रीय नृत्य संगीत
पदों की संख्या – कुल 03 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा छ.ग.
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 18-04-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 26-04-2023
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास 10वीं 12वीं किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से संगीत विषय में डिप्लोमा एवं संगीत प्रशिक्षण में 12 वर्ष का अनुभव तथा अन्य विशेष योग्यता अनिवार्य है।
10 माह हेतु अस्थायी कार्यव्यवस्था हेतु मानदेय अस्थायी कार्यव्यवस्था अवधि के दौरान प्रतिमाह एवं एक मुश्त देय होगा। इसके अतिरिक्त अन्य कोई भत्ता / सुविधा / परिलब्धियां देय नही होगी।
आवेदकों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में ही आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य सुसंगत दस्तावेज स्वप्रमाणित कर संलग्न करना होगा।
अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन को साक्षात्कार / चयन प्रक्रिया में स्वीकार नही किये जायेंगे।
विज्ञापित पदों के संबंध में सम्पूर्ण कार्यवाही एवं उससे जुड़ी सारी जानकारी जिले के वेबसाईट के माध्यम से दी जायेगी।
चयनित अस्थायी कार्यव्यवस्था चयन उपरान्त कदाचरण / अनुशासन हीनता में लिप्त होने पर अस्थायी कार्यव्यवस्था समाप्त की जा सकेगी।
गायन, वादन और शास्त्रीय नृत्य संगीत प्रशिक्षक पद के लिए आवेदन / साक्षात्कार दिनांक – 26.04.2023 (बुधवार) आवेदन पत्र 1:00 बजे तक स्वीकार किये जायेगे।
स्थान – जिला ग्रंथालय समय 10:30 से 5:00 बजे तक

