बच्चों को खूब पसंद आएगा पिज्जा कोन, बार-बार बनाने की करेंगे डिमांड, सीखें आसान रेसिपी
पिज्जा का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं. हमारे यहां भी अब पिज्जा को काफी पसंद किया जाने लगा है. आप बच्चों को खुश करने के लिए पारंपरिक पिज्जा के बजाय पिज्जा कोन भी बना सकते हैं. आइसक्रीम की तरह नजर आने वाला पिज्जा कोन बच्चे काफी चाव से खाएंगे.
पिज्जा कोन रेसिपी :फास्ट फूड के तौर पर पिज्जा हमारे यहां काफी फेमस हो चुका है. बच्चे तो पिज्जा का नाम सुनते ही खुश हो जाते हैं. बच्चों के साथ बड़े भी पिज्जा को चाव से खाते हैं. आप अगर बच्चों के लिए कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो उन्हें पिज्जा कोन बनाकर खिला सकते हैं. पिज्जा कोन को देखकर ही बच्चों के चेहरे खिल उठेंगे. इसका स्वाद उन्हें बार-बार इसकी डिमांड करने पर मजबूर कर देगा. आइसक्रीम की तरह नजर आने वाला पिज्जा कोन काफी टेस्टी होती है और इसे बनाना भी सरल है. किसी खास मौके पर भी पिज्जा कोन को बनाया जा सकता है.
बच्चे अगर दिन के वक्त कुछ अच्छा खाने की जिद करने लगे तो उन्हें पिज्जा कोन बनाकर खिलाया जा सकता है. इस टेस्टी डिश को तैयार करना आसान है. आपने अगर कभी पिज्जा कोन की रेसिपी को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से इसे बना सकते हैं.

