आप इस लेख पर यही जानने आये हैं कि आप कौन कौन सा या किस तरह का बिज़नेस कर सकते हैं या फिर आपके लिए किस तरह का बिज़नेस सबसे सही (Business kya kare) रहेगा तो आज हम आपको वही बताएँगे। आज के इस लेख में आपको बिज़नेस करने के सभी तौर तरीकों के साथ बिज़नेस में कई तरह के विकल्प भी जानने को मिलेंगे जो आप कर सकते हैं या (Business kya karna chahie) जिनमें से आप किसी एक को चुन सकते हैं। आइए जाने आप किस किस तरह के बिज़नेस में काम कर सकते हैं
सबसे पहले तो यह जानते हैं कि आखिरकार बिज़नेस होता क्या है या फिर बिज़नेस किसे कहा जाता है। तो आज हम आपको बता दे कि बिज़नेस वह होता है जो व्यक्ति खुद करता है और उसका मालिक भी खुद ही होता है। कहने का अर्थ यह हुआ कि जब आप किसी के यहाँ काम करते हैं और वह व्यक्ति आपको अपने यहाँ काम करने के पैसे दे तो उसे नौकरी कहा जाता हैं।वही यदि आप खुद का कोई भी काम करते हैं और उसका प्रत्यक्ष लाभ आपको ही हो। तो ऐसे में उस चीज़ को बिज़नेस कहा जाता है। अब वह बिज़नेस आवश्यक नही कि किसी उत्पाद का ही हो या कोई चीज़ बनाने का हो। कहने का अर्थ यह हुआ कि बिज़नेस किसी भी चीज़ का हो सकता हैं, फिर चाहे आप किसी चीज़ का निर्माण करे या किसी की बनाई चीज़ को बेचे या फिर किसी को कोई सेवा दे इत्यादि।
आज तक आप देखते आये होंगे कि लोग अपने शहर या कस्बे में किसी चीज़ की दुकान खोलते हैं और वहां पर सामान बेचते हैं लेकिन यदि हम आपको कहे कि आप ऑनलाइन सामान बेचकर भी पैसे कमा सकते हैं तो आपको कैसा लगेगा?
जी हां, सही सुना आपने, अब आपको सामान बेचने के लिए अपनी दुकान खोलने की जरुरत नही और आप बस ऑनलाइन सामान बेचकर भी पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। इस तरह का बिज़नेस करने वालो को रीसेलर कहा जाता हैं और आजकल सभी रीसेलर बहुत पैसे कमा रहे हैं।
आज के समय में आप यह भी देखते होंगे कि सभी लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत करने लगे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा विकल्प हैं जिनसे आप पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। इसमें एक बिज़नेस जो तेज गति के साथ आगे बढ़ रहा हैं वह है सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर बन कर।आजकल बड़ी बड़ी कंपनियां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अपने उत्पाद या सेवा का प्रचार करने के लिए बहुत पैसा दे रही हैं और वे बहुत पैसा भी कमा रहे हैं। तो आप क्यों पीछे रहे? आज से ही इस पर काम करना शुरू कर दीजिए।

