कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला-रायपुर (छ.ग.) द्वारा लैब टेक्नीशियन (मानव संसाधन) के कुल 5 पदों की नौकरी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक दिनांक 14 अप्रैल 2023 तक बंद लिफाफे में कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर में आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – लैब टेक्नीशियन
पदों की संख्या – कुल 05 पद
विभाग का नाम – कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला-रायपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 16-03-2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 14-04-2023
शैक्षिक योग्यता:–
लैब टेक्नीशियन के पद हेतु अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता DMLT/BMLT एवं पैरामेडिकल कौंसिल में पंजीयन होना अनिवार्य है ।
आवेदन शुल्क:–
गैर सरकारी संगठन को चयन उपरांत 10000/- रूपये की अमानत राशि डिमांड ड्राफ्ट जिला स्वास्थ्य समिति के नाम से जमा करना होगा जो कि अनुबंध समाप्त होने के बाद बिना ब्याज के देय होगा।
वेतन:–
गैर सरकारी संगठन को प्रतिमाह, प्रति लैब टेक्नीशियन 14000.00/- रूपये, मानदेय राशि प्रदाय किया जाना अनिवार्य होगा। जिला द्वारा प्रति लैब टेक्नीशियन के मानदेय का, 15 प्रतिशत ओवरहेड कास्ट की राशि प्रतिमाह गैर सरकारी संगठन को प्रदान की जावेगी। जिला द्वारा लैब टेक्नीशियन की भर्ती प्रक्रिया हेतु गैर सरकारी संगठन को केवल एक बार एक लैब टेक्नीशियन के मानदेय के समकक्ष (14000/- रूपये) राशि प्रदाय की जावेगी।
चयन प्रक्रिया:–
भारत सरकार के एनजीओ दर्पण पोर्टल में पंजीकृत गैर सरकारी संगठन को प्राथमिकता दी जायेगी।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में (मुख्यतः टीवी कार्यक्रम) में कार्य करने वाले गैर सरकारी संगठन को अनुभव के आधार पर प्राथमिकता दी जावेगी।
आवेदन प्रपत्र के साथ निम्न जानकारियाँ संलग्न कर बन्द लिफाफा में आवेदन करना होगा:-
एनजीओ का स्व-अभिप्रमाणित पंजीयन दस्तावेज।
दो वर्ष पूर्ण ऑडिट रिपोर्ट।
अनुभव प्रमाण पत्र।
कार्य गतिविधि की फोटोग्राफ ।
How To Apply For Raipur Lab Technician Recruitment 2023
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जिला रायपुर अंतर्गत 05 लैब टेक्नीशियन (मानव संसाधन) की भर्ती गैर सरकारी संगठन के माध्यम से किया जाना है। उक्त संबंध में गैर सरकारी संगठनो से दिनांक 25.03.23 से दिनांक 14.04.23 तक बंद लिफाफे में निविदा आमंत्रित किये जाते है,

