बढ़ती उम्र का असर हमारे स्वास्थ्य और त्वचा पर ही नहीं बल्कि दांतों पर भी दिखाई देने लगता है। दांतों का रंग पहले जैसा नहीं रहता है और इसमें धीरे-धीरे पीलापन आने लगता है। बाजार में कई टूथपेस्ट और अन्य प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं जो दांतों को सफेद करने का दावा करते हैं। हालांकि, आयुर्वेदिक नुस्खों से बेहतर क्या हो सकता है जो आपको बिना किसी साइड इफेक्ट्स के सफेद दांत पाने में मदद कर सकते हैं।
दांतों का स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही जरूरी है और दांतों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ और सफेद दांत जरूरी होते हैं। इसलिए अगर साधारण उपाय आपके काम नहीं आए हैं तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के बताए आसान आयुर्वेदिक तरीकों को आजमाएं
1. ऑयल पुलिंग
मुंह में तेल घुमाने कोऑयल पुलिंग कहते हैं। यह एक आयुर्वेदिक तरीका है जिसे करने से मसूड़ों और दांतों से बैक्टीरियल को हटाने में मदद मिलती है। यह मुंह के छालों को दूर करने में मदद करता है। यह मुंह की मसल्स की भी एक्सरसाइज करता है, जिससे उन्हें मजबूती और टोनिंग मिलती है।
विधि
- तिल/सरसों या नारियल के तेल का इस्तेमाल करें।
- इसे 15-20 मिनट तक मुंह में घुमाकर थूक दें।
2 दांतों के लिए नीम और बबूल की टहनियां
अपने दांतों को ब्रश करने के लिए नीम और बबूल की टहनियों का इस्तेमाल करें। ये जड़ी-बूटियां एंटी-माइक्रोबियल हैं। इन्हें चबाने से एंटी-बैक्टीरियल एजेंट रिलीज होते हैं जो मुंह को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
विधि
- ऐसी टहनी चुनें जो आपकी छोटी उंगली जितनी मोटी हो।
- इसे ब्रश की तरह बनाने के लिए एक कोने को चबाएं और थोड़े-थोड़े अंतराल में बेसिन में लार थूकें।
- इससे पूरे मसूड़ों और दांतों पर ब्रश करें।
- ब्रश करने के बाद दांतों पर फंसी टहनी को थूक दें।
3. टंग स्क्रेपिंग
यह ओरल कैविटी को साफ और टॉक्सिन्स को हटाने के लिए बेस्ट होता है जो बैक्टीरिया के विकास का कारण बनते हैं जिससे प्लाक का निर्माण होता है।
विधि
- कॉपर या स्टेनलेस स्टील के टंग स्क्रेपर से अपनी जीभ को कई बार साफ करें।
4 हर्बल माउथ रिंस
त्रिफला या यष्टिमधु का काढ़ा बेस्ट माउथ रिंसर के रूप में काम करता है। ओरल हाइजीन बनाए रखने के अलावा, यह मुंह के छालों को कम करने में मदद करता है।
विधि
- त्रिफला या यष्टिमधु को पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए।
- इसे ठंडा होने दें।
- इससे अपने मुंह को रिंस करें।
5. दिन में दो बार ब्रश करें
खाने के बाद हर बार ब्रश करना जरूरी है, खासतौर पर चॉकलेट जैसे चिपचिपे फूड्स खाने के बाद।
विधि
- दिन में 4-5 बार दांतों को ब्रश करना हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता है, लेकिन हम दिन में कम से कम दो बार ब्रश (सुबह में पहली चीज और सोने से पहले आखिरी चीज) कर सकते हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. छत्तीसगढ़ की आवाम समाचार पत्र इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

