हर्बल शैम्पू को तरह-तरह के हर्ब्स, फूल व पत्तियों के माध्यम से तैयार किया जाता है और इसलिए ये पूरी तरह से नेचुरल होते हैं। केमिकल बेस्ड शैम्पू भले ही क्लीनिंग में आपको बेहतर रिजल्ट दे, लेकिन वास्तव में ये लंबे समय में बालों का झड़ना व अन्य हेयर प्रॉब्लम्स को जन्म देती हैं। वहीं, हर्बल शैम्पू बालों को हेल्दी और चमकदार बनाने के साथ-साथ उसकी ग्रोथ में भी मददगार होते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको हर्बल शैम्पू से मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं-
स्कैल्प का पीएच लेवल रहता है मेंटेन
आयुर्वेदिक हर्बल शैंपू से बालों की क्लीनिंग करने का एक लाभ यह भी है कि यह आपकी स्कैल्प और बालों के पीएच स्तर के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। जिससे आपकी स्कैल्प पर ऑयल का सही स्तर बना रहता है।
बालों को मिलता है पोषण
जहां केमिकल शैम्पू सिर्फ बालों की क्लीनिंग करते हैं, वहीं हर्बल शैम्पू क्लीनिंग के साथ-साथ आपके बालों को पोषण देने में भी मददगार साबित होते हैं। दरअसल, हर्बल शैंपू के इस्तेमाल से आपकी स्कैल्प व बालों को आवश्यक विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। जिससे आपके बाल अधिक हेल्दी बनते हैं। इतना ही नहीं, हर्बल शैंपू केमिकल शैंपू की तरह आपके केमिकल बेस्ड हेयर के कलर को फेड नहीं करते हैं। बल्कि ये आपके बालों के प्राकृतिक रंग और चमक को बढ़ाने में मदद करते हैं।
तो अब आप भी केमिकल बेस्ड शैम्पू की जगह हर्बल शैम्पू का इस्तेमाल करें और अपने बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाएं।
इसी के साथ अगर आपको हमारा बताया ये ड्राई स्किन के लिए इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। साथ ही ऐसे कई अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए छत्तीसगढ़ की आवाम समाचार पत्र को फॉलो करें।

