त्वचा के रूखेपन को खत्म करने के लिए आपको स्किन केयर रूटीन को अपग्रेड करना जरूरी होता है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं घर में आप कैसे पपीते का इस्तेमाल करके त्वचा में होने वाली ड्राईनेस को कम कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत।आइये जानते हैं फेस पैक बनाने का तरीका और इसके फायदे।
बनाने का तरीका
- फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को अच्छी तरह से मिक्सर की मदद लेकर मैश कर लें।
- इसके बाद इसमें आप 2 से 3 चम्मच कच्चे दूध और 1 से 2 चम्मच शहद की मिलाएं।
- इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगा लें।
- करीब 20 मिनट के बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी की मदद से धो लें और मॉइस्चराइज को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं।
- ऐसा करने से चेहरे की त्वचा ड्राई नहीं होगी।
- आप ये फेस पैक हफ्ते में करीब 2 से 3 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
फेस पैक के फायदे
- पपीता स्किन की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा की ड्राईनेस को कम करने में मदद करती हैं।
- साथ ही ये फेस पिगमेंटेशन को कम करने के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होता है।
- कच्चा दूध स्किन को पोषण देने का काम करता है।
- इसमें मौजूद तत्व चेहरे की त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करती हैं।
- इसके अलावा कच्चा दूध स्किन को टोन करने के लिए बेहद लाभदायक होता है।
- साथ ही ये स्किन में नमी को लॉक कर देता है, जिससे त्वचा ग्लो करने लगती है।
- शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
- साथ ही ये चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने का काम भी करता है।
इसी के साथ अगर आपको हमारा बताया ये ड्राई स्किन के लिए पपीते से बना फेस पैक पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। साथ ही ऐसे कई अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए छत्तीसगढ़ की आवाम समाचार पत्र को फॉलो करें।

