भारतीय किसान संघ स/ लोहारा के द्वारा ग्राम सिंगारपुर में मासिक बैठक आयोजन कर भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस मनाया गया।
सर्वप्रथम भारत माता एवं भगवान बलराम की पूजा अर्चना के की गई स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रदेश कार्यकारिणी समिति द्वारा टहल राम साहू के द्वारा भारतीय किसान संघ स्थापना दिवस 4 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है।
इस पर प्रकाश डाला गया।और प्रत्येक ग्राम समिति में स्थापना दिवस मनाने के लिए प्रेरित किया गया।
आगामी कार्यक्रम 20 मार्च को *सुतियापाठ नहर विस्तार* को लेकर एवं *लोहारा में शक्कर कारखाना* की मांग को लेकर हजारों किसान विधानसभा घेराव करने की रणनीति पर सहमति बनी जिसके लिए प्रत्येक गांव से 50 महिला 50 पुरुष की संख्या में हजारों की संख्या विधानसभा घेराव कर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।

रामायण सिंह नकछेददा झारिया लाल साहू टहल साहू अरविंद शर्मा जगन्नाथ साहू शिव वर्मा रूप सिंह वर्मा परस वर्मा संजय साहू परस वर्मा मूलचंद साहू मुकेश सिंह जगमोहन पटेल लाला मरकाम कुंभकरण साहू आदि बहुत सारे किसान उपस्थित रहे।

