आज दिनांक 14 फरवरी 2023 को शासकीय प्राथमिक शाला रावांभाठा में दादा- दादी नाना -नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित सभी दादा- दादी नाना- नानी को शाल और श्री फल भेंटकर और तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष गोपेश्वर साहू (राजू साहू) नगर निगम बिरगांव के नेताप्रतिपक्ष श्री ओमप्रकाश साहू, वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद ओमप्रकाश साहू ,रोशन यादव ,योगराज साहू , दिनेश साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चो के द्वारा दादी अम्मा दादि अम्मा मान जाओ, मेरा खो गया है बचपन उधार देदो माँ और बहुत सारे गीतों पर बच्चो के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत शाला के प्रधान पाठक के द्वारा दादा -दादी नाना – नानी के महत्व के बार मे उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

