कोण्डागांव, जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 8 फरवरी 2023 तक आॅनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इस बारे में प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कोण्डागांव से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु पूर्व में 31 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किया गया था, जिसे 8 फरवरी 2023 तक बढ़ाया गया है। अब आवेदक वेबसाईट www.navodaya.gov.in पर लाॅगिन कर नियत तिथि 8 फरवरी 2023 तक निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

