आज दिनांक 28 जनवरी 2023 को शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला रावांभांठा में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलित करते हुए सरस्वती वंदना व गणेश वंदना से की गई। कार्यक्रम में बच्चो के द्वारा अरपा पैरी के धार ,पंथी नृत्य, लुंगी डांस और बहुत ही सुंदर देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी गईं। कार्यक्रम का संचालन चूड़ामणी दास वैष्णव सर और प्रताप सिंह कवर सर ने सयुंक्त रूप से किया । कार्यक्रम में शालाविकास समिति के अध्यक्ष गोपेश्वर प्रसाद साहू लोकेश साहू रोशन यादव , नगर निगम बिरगांव के नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश साहू जी ,पूर्व सभापति योगेंद्र सोलंकी जी वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद दुर्गा ओमप्रकाश साहू जी , संजय साहू जी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष एवं सराहनीय प्रयास रहा।

