आंवला बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए है बेस्ट, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका, हेयर होंगे जड़ से मजबूत, काले
बालों के लिए आंवला एक बेहतरीन आयुर्वेदिक हर्ब है. इसके नियमित इस्तेमाल से बाल तेजी से बढ़ते हैं. साथ ही असमय बाल सफेद होने की समस्या भी नहीं परेशान करती है. बल जड़ से मजबूत होते हैं और ये कम टूटते हैं.
Benefits of Amla for Hair: बालों की समस्या से आज अधिकतर लोग परेशान हैं. बालों का अधिक गिरना, असमय सफेद होना, रूसी की समस्या आदि आज कॉमन होती जा रही है. हालांकि, बालों में आप आंवला का इस्तेमाल करके इन समस्याओं से काफी हद तक बचे रह सकते हैं. वर्षों से बालों को हेल्दी, घना और मजबूत बनाने के लिए आंवले का इस्तेमाल किया जा रहा है. यदि आपने अब तक आंवला को बालों में लगाने के फायदों के बारे में नहीं जाना है तो यहां जान लें और आज से ही इसे लगाना शुरू कर दें. आंवला का इस्तेमाल आप बालों में कई तरीके से कर सकते हैं. यह बालों को मजबूत करने के साथ ही, बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है. आइए जानते हैं बालों के लिए आंवला के फायदे और इस्तेमाल करने के कुछ तरीकों के बारे में यहां.बालों के लिए आंवला एक बेहतरीन आयुर्वेदिक हर्ब है. इसके नियमित इस्तेमाल से बाल तेजी से बढ़ते हैं. साथ ही असमय बाल सफेद होने की समस्या भी नहीं परेशान करती है. बल जड़ से मजबूत होते हैं, जिससे बाल कम टूटते हैं. जिन लोगों के बालों में बहुत अधिक रूसी की समस्या है, उन्हें इसका जूस स्कैल्प पर लगाना चाहिए. साथ ही बाल गिरते हैं, तो इसे आप डाइट में भी अवश्य शामिल करें. प्रतिदिन एक कच्चा आंवला चबाकर खाएं, इससे ना सिर्फ बाल मजबूत होंगे, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी. आप कई तरह के रोगों से बचे रह सकते हैं. आंवला में विटामिन सी काफी अधिक होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है.
बालों के लिए आंवला के फायदे
आंवले में विटामिन सी के साथ ही विटामिन ई भी मौजूद होता है, जो बालों को हेल्दी रखने के साथ ही भरपूर पोषण भी देता है. इसके नियमित सेवन से बालों की ग्रोथ बढ़ सकती है. आंवला बालों के फॉलिकल्स में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है, जिससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है. बाल जल्दी लंबे नहीं होते हैं, तो आंवले का तेल लगाएं. स्कैल्प पर इस तेल से मसाज करें, इससे डैंड्रफ भी खत्म होगा. यदि आपके बाल बहुत अधिक गिरते हैं तो आंवले का इस्तेमाल अवश्य करें. विटामिन सी कोलेजन का निर्माण बढ़ाता है, जिससे हेयर सेल्स को नुकसान होने से बचा सकता है. साथ ही यह स्कैल्प पर होने वाली समस्याओं को भी दूर करता है. इसमें मौजूद टैनिन तत्व बालों को सूर्य कि किरणों से भी बचा सकता है

