कार्यालय कलेक्टर, रायपुर (छ.ग.) द्वारा WDC-PMKSY2.0 अंतर्गत प्रत्येक माईक्रोवाटरशेड कमेटी में सचिव माईक्रोवाटरशेड (संविदा) के एक पद पर भर्ती हेतु वर्ष 2021-22 में जिले के 01 विकासखंड में कुल 01 परियोजना स्वीकृत है। अतएव निम्नानुसार माईक्रोवाटरशेड में सचिव (संविदा) पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 25 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – सचिव माइक्रोवाटरशेड
पदों की संख्या – कुल 08 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर रायपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 09-01-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 25-01-2023
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
- 12 वीं पास।
- माईक्रोवाटरशेड क्षेत्र में सम्मिलित ग्राम/ग्राम पंचायत का निवासी एवं कम्प्यूटर में अनुभव को प्राथमिकता दी जावेगी।
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष होगी। आयु सीमा में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी छुट संबंधी आदेश / निर्देश नियुक्ति के लिए भी लागू होंगे।
चयन प्रक्रिया:–
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंक का Weightage देते हुए – 85
- न्यूनतम 1 से 2 वर्ष का अनुभव – 05
- 05 वर्ष तक का अनुभव – 10
- 05 वर्ष से अधिक का अनुभव – 15
वांछित प्रमाण पत्र एवं अंक सूची स्व प्रमाणित छायाप्रति आवेदन दिनांक 25/01/2023 को सायं 05.00 बजे तक पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय, उप संचालक कृषि, कृषि विभाग रायपुर (छ.ग.) पिन कोड – 492001 में अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर स्वीकार नहीं किया जावेगा।

