कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, राजनांदगांव, (छ.ग.) द्वारा राजनांदगांव जिले में संचालित 05 स्वामी आत्मानंद शास. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के विभिन्न शैक्षणिक बैकलॉग के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 11.01.2023 तक अपरान्ह 05:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
- व्याख्याता
- शिक्षक
- सहायक शिक्षक
- सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला
पदों की संख्या – कुल 13 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, राजनांदगांव, (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 27-12-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 11-01-2023
PDF FILE :-
1.व्याख्याता पद के लिए:–
शैक्षिक योग्यता – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिन्दी माध्यम में संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ स्नाकोत्तर की उपाधि एवं बी.एड. प्रशिक्षित हो।
2.शिक्षक पद के लिए:–
शैक्षिक योग्यता – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी माध्यम में संबंधित संकाय/विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक उत्तीर्ण, बी.एड.अनिवार्य हो एवं टी.ई.टी. (पूर्व माध्यमिक) उत्तीर्ण हो।
3.सहायक शिक्षक पद के लिए:–
शैक्षिक योग्यता – मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में संबंधित संकाय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण, बी.एड. / डी.एड. / डी.एल.एड. एवं टी.ई.टी. (प्राथमिक) उत्तीर्ण हो।
4.सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला पद के लिए:–
शैक्षिक योग्यता – मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में विज्ञान संकाय (गणित/जीवविज्ञा न) न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण हो।
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु की गणना दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष अनिवार्य है।
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव के पते पर स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डॉक के द्वारा / कार्यालय में उपस्थित होकर कक्ष क्रमांक- 108 में जमा कर सकते है। अंतिम तिथि 11.01.2023 तक अपरान्ह 05:00 बजे निर्धारित है, उसके पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।

