1.ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits)
अगर आप बालों को मजबूत बनाना चाहती हैं तो रोजाना बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। इसके सेवन से सेहत तो अच्छी होती ही है साथ ही बाल मजबूत होकर तेजी से बढ़ते हैं।

2. गाजर (Carrot)
गाजर में भरपूर मात्रा में मिनरल्स और पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो ना केवल सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है बल्कि इसके सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसके साथ ही गाजर में विटामिन ए पाया जाता है जो स्कैल्प और सेल्स की ग्रोथ बढ़ाने का काम करता है।

3. मछली (Fish)
नॉन वेजिटेरियन लोगों के लिए मछली बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें बायोटीन पाया जाता है जो बालों को लंबा बनाने में मदद करता है। साथ ही बालों के टूटने-झड़ने की समस्या से भी निजात दिलाता है। इसलिए मछली अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

4. अंडा (Egg)
यूं तो प्रोटीन से भरपूर अंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये सेहत के साथ-साथ बालों को मजबूत बनाने का भी काम करता है। इसके सेवन से बाल तेजी से बढ़ते हैं। वहीं अंडे को बालों में लगाने से भी काफी फायदा मिलता है।

5.एवोकाडो (Avocado)
पौष्टिक तत्वों से भरपूर एवोकाडो सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें विटामिन ई पाया जाता है जो बालों को मजबूत बनाने और तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा में भी निखार आता है। ऐसे में अगर आप अपने बालों को लंबा और मजबूत बनाना चाहती हैं तो नियमित रूप से एवोकाडो का सेवन करें।


