संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा किशोर न्याय (बालको की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 यथा संशोधित 2021 तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) आदर्श नियम 2016 यथा संशोधित 2022 के प्रावधानों के अनुसार किशोर न्याय बोर्ड में सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बालक कल्याण समितियों मे अध्यक्ष एवं सदस्यों का चयन कर समिति का गठन / पुर्नगठन किया जाना है, जिसके अनुसार दिनांक 16/01/2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
1.बालक कल्याण समिति के अध्यक्ष तथा सदस्य की रिक्तियों का विवरण –
जिले का नाम –
- सरगुजा
- बीजापुर
- दंतेवाड़ा
- दुर्ग
- गरियाबंद
- रायगढ
- सुकमा
पदों की संख्या – 10 पद
2.किशोर न्याय बोर्ड के लिए सामाजिक सदस्य / कार्यकर्ता की रिक्तियों का विवरण –
जिले का नाम –
- बेमेतरा
- सुकमा
पदों की संख्या – 03 पद
विभाग का नाम – संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 12-12-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 16-01-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
सामाजिक कार्यकर्ता सदस्यों की न्यूनतम आयु पैंतीस वर्ष होगी और पैसठ वर्ष से अधिक नहीं होगी और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य या कल्याण कार्यकलापों में बालकों के साथ कार्य करने का कम से कम सात वर्ष का अनुभव होगा या वे बाल मनोविज्ञान या मनोचिकित्सा या समाज विज्ञान या विधि क्षेत्र में डिग्री प्राप्त व्ययसायरत् वृत्तिक होना चाहिए।
अध्यक्ष और सदस्य पैंतीस वर्ष से अधिक आयु के होंगे किंतु पैंसठ वर्ष से अधिक आयु के नहीं होंगे और उनके पास बाल मनोविज्ञान या मनोचिकित्सा या कानून या सामाजिक कार्य या समाज शास्त्र या मानव स्वास्थ्य या शिक्षा या मानव विकास या दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षा में डिग्री होगी और जिनके पास बालको से संबंधित स्वास्थ्य, शिक्षा या कल्याण गतिविधियों में सात वर्ष का अनुभव हो या जो बाल मनोविज्ञान या मनोचिकित्सा या कानून या सामाजिक कार्य या समाजशास्त्र या मानव विकास या दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षा में डिग्री के साथ व्यवसायरत वृत्तिक हो।
आवेदन पत्र कार्यालय में सीधे स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक / स्पीडपोस्ट / कोरियर के माध्यम से ही स्वीकार होंगे। आवेदन के साथ स्वयं का पता लिखा हुआ 10 रूपये का डाक टिकट लगा हुआ एक कोरा लिफाफा भी संलग्न करें।
आवेदक का आवेदन दिनांक 16.01.2023 को सायं 5.30 बजे तक अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए। इसके पश्चात् प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
आवेदन प्रेषित करने का पता संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, ब्लॉक 01. द्वितीय तल, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर (छत्तीसगढ़) 492002

