छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission) द्वारा व्यवहार न्यायाधीश ( प्रवेश स्तर) परीक्षा- 2022 हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 12/12/2022 मध्यान्ह 12:00 बजे से दिनांक 31/12/2022 रात्रि 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – व्यवहार न्यायाधीश ( प्रवेश स्तर)
श्रेणी – राजपत्रित द्वितीय श्रेणी
वेतनमान – 77840-136520 (Level – J-1)
पदों की संख्या – कुल 48 पद
विभाग का नाम – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 12-12-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 31-12-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि होना चाहिए।
आयु सीमा:–
अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2023 को 21 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिकं नहीं होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क:–
छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर के निवासी आवेदकों के लिए रूपये 400/- (चार सौ रूपये) आवेदन शुल्क देय होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी आवेदकों से कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जावेगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल शुल्क रू. 40 + जीएसटी शुल्क देय होगा किन्तु सशुल्क त्रुटि सुधार की प्रक्रिया में त्रुटि सुधार शुल्क तथा पेमेंट गेटवे शुल्क निर्धारित दर अनुसार अभ्यर्थी द्वारा देय होगे।
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन (Online) माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें, कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

