स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) द्वारा सेल में प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी)- सिरेमिक्स की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 18 दिसम्बर 2022 तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी)
पदों की संख्या – कुल 05 पद
विभाग का नाम – स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 26-11-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 18-12-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
सिरेमिक्स इंजीनियरिंग विषय में 65 प्रतिशत अंकों (संस्थान/विश्वविद्यालय द्वारा किसी वर्ष विशेष को दिए गए महत्व पर विचार किए बिना सभी सत्रों का औसत) के साथ इंजीनियरिंग में डिग्री।
अपेक्षित योग्यता केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा स्थापित यूजीसी / एआईसीटीई आदि जैसी परिषदों/निकायों द्वारा मान्यता प्राप्त / प्रत्यायित विश्वविद्यालयों/संस्थानों से नियमित/पूर्णकालिक पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त की गई होनी चाहिए।
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
वेतनमान:–
प्रबंधन प्रशिक्षुओं (तकनीकी) को 50000-1,60000/- रु. के वेतनमान में 50,000/- रु. प्रति माह का मूल वेतन दिया जाएगा। एक वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रबंधन प्रशिक्षुओं (तकनीकी) को ई1 ग्रेड में सहायक प्रबंधक के रूप में पदनामित किया जाएगा और 60,000- 1,80,000/- रु. के वेतनमान में रखा जाएगा।
चिकित्सा मानक:–
उम्मीदवारों को किसी शारीरिक दोष के बिना, शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। चिकित्सा मानकों में निर्धारित न्यूनतम अपेक्षाएं वजन 45 कि.ग्रा., लंबाई 155 से.मी. है: मायोपिया और हाइपरमेट्रोपिया. यदि कोई हों, प्रत्येक आंख में 4.00 से अधिक नहीं होना चाहिए और कोई भैंगापन या आंशिक अथवा पूर्ण कलर ब्लाइंडनेस नहीं होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों को ऊंचाई और भार में उपयुक्त छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया:–
आवेदन-पत्र को अंतिम रूप से जमा करने के बाद परीक्षा केन्द्र में परिवर्तन के किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। तथापि, सेल उस क्षेत्र/केन्द्र में उम्मीदवारों के रिस्पांस/संख्या के आधार पर किसी केन्द्र को रद्द करने या समिल्लित करने के अधिकार को सुरक्षित रखता है।
ऑनलाइन परीक्षा 200 अंकों की होगी जिसमे 2 भाग होंगे अर्थात पहला भाग क्षेत्र विशेष के ज्ञान से संबंधित होगा (40 मिनिट की समयावधि) जो 100 अंकों का होगा और दूसरा भाषा कौशल परीक्षा का होगा (80 मिनिट की समयावधि) जो 100 अंकों का होगा जिसमे 4 खंड होंगे (प्रत्येक खंड 25 अंक) अर्थात् परिणात्मक कौशल, अंग्रेजी भाषा, तर्क शक्ति और सामान्य ज्ञान।
जीडी और साक्षात्कार के लिए पात्र होने के लिए किसी उम्मीदवार को प्रत्येक भाग अर्थात अनारक्षित श्रेणी के पदों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए क्षेत्र विशेष के ज्ञान की परीक्षा और कौशल परीक्षा में पात्र होना होगा। अ.पि.व. (एनसीएल) उम्मीदवारों के लिए पात्रता अंक 40 प्रतिशत हो।
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन (Online) माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें, कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

