छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा- 2022 हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसारप्रारंभिक परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 01/12/2022 मध्यान्ह 12:00 बजे से दिनांक 20/12/2022 रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम –
- राज्य प्रशासनिक सेवा
- छ.ग. राज्य वित्त सेवा अधिकारी
- खाद्य अधिकारी / सहायक संचालक
- जिला आबकारी अधिकारी
- सहायक संचालक / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी
- सहायक संचालक
- जिला पंजीयक
- राज्य कर सहायक आयुक्त
- अधीक्षक जिला जेल
- रोजगार अधिकारी
- बाल विकास परियोजना अधिकारी
- अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी / बैकलॉग
- नायाब तहसीलदार
- आबकारी उप निरीक्षक
- सहकारी निरीक्षक / सहकारिता विस्तार अधिकारी
- सहायक जेल अधीक्षक
पदों की संख्या – कुल 189 पद
विभाग का नाम – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 01-12-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 20-12-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
अभ्यथी के पास भारत में केन्द्रीय या राज्य विधान मंडलों के अधिनियम द्वारा निगमित / समाविष्ट विश्वविद्यालयों में से किसी विश्वविद्यालय की या संसद के किसी अधिनियम द्वारा स्थापित या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 1956 की धारा 3 के अधीन विश्वविद्यालय मानी गई किसी शैक्षणिक संस्था की उपाधि (डिग्री) होनी चाहिये अथवा उसके समकक्ष अर्हता होनी चाहिये।

