कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक (WCDC) जिला – जशपुर (छ.ग.) द्वारा WDC-PMKSY 2.0 अंतर्गत प्रत्येक माईकोवाटरशेड कमेटी में सचिव माईकोवाटरशेड (संविदा) के एक पद पर भर्ती हेतु वर्ष 2021-22 में जिले के 02 विकास खण्ड में कुल 02 परियोजना स्वीकृत हैं। अतएव निम्नानुसार माईक्रोवाटर शेड मे सचिव (संविदा) पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 08 दिसम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – सचिव माईकोवाटर शेड
पदों की संख्या – कुल 17 पद
विभाग का नाम – कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक (WCDC) जिला – जशपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 24-11-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 08-12-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
- 12 वीं पास।
- माईकोवाटरशेड क्षेत्र में सम्मिलित ग्राम / ग्राम पंचायत का निवासी एवं कम्प्यूटर में अनुभव को प्राथमिकता दी जावेगी।
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में न्यून्तम 18 वर्ष एवं अधिकतम 36 वर्ष होगी आयु सीमा में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी छुट संबंधी आदेश/निर्देश नियक्ति के लिये भी लागू होंगे।
वेतन:–
उपरोक्त संविदा सेवा में एकमुश्त मासिक मानदेय राशि 5000.00 रू. देय होगा। इसके अतिरिक्त कोई विशेष वेतन, महगाई भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता इत्यादि नही दिया जायेगा तथा संविदा नियुक्ति के अधिन वार्षिक वेतन वृद्धि की पात्रता नही होगी।
वंछित प्रमाण पत्र एवं अंक सूची स्व प्रमाणित छायाप्रति आवेदन दिनांक 08/12/2022 को सायं 05:00 बजे तक पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय, उप संचालक कृषि, कृषि विभाग जशपुर (छ.ग.) पिन कोड – 496331 में अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जावेगा।

