कई बार होंठों पर बार-बार पेट्रोलियम जेली और लिम बाम लगाने के बाद भी लोगों की होंठ फटी रह जाती है। लेकिन, आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। दरअसल, ये शरीर में हाइड्रेशन यानी पानी की कमी के कारण हो सकता है। पर कुछ विटामिन की कमी भी फटे होंठों का कारण बन सकती है। दरअसल, विटामिन बायोएक्टिव की तरह काम करते हैं और शरीर में नमी और हाइड्रेशन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। तो, आइए हम आपको बताते हैं किस विटामिन की कमी से आपके होंठ फट सकते हैं।
विटामिन बी 12 की कमी से होंठों का फटना-
विटामिन बी 12 की कमी से आपके होंठ तेजी से फट सकते हैं। दरअसल, विशेष रूप से विटामिन बी -12 (Riboflavin) फटे होंठों का कारण बन सकता है। ये हर मौसम में रह सकता है और शरीर में इसकी कमी लगातार रह सकती है। इसे मेडिकल टर्म में एंगुलर चीलाइटिस (Angular cheilitis) भी कहते हैं जिसमें होंठों की एक गंभीर और बहुत असुविधाजनक स्थिति देखने को मिलती है। इसमें आप होठों के कोनों पर भी त्वचा में दरारें और घाव महसूस कर सकते हैं।
फटे होंठों का कारण-
इसके अलावा कई बार कुछ विटामिन की अधिकता भी फटे होंठों का कारण बन सकती है। दरअसल, फटे होंठों के कई कारणों में से एक है जिंक और विटामिन ए की अधिकता है। इसके अलावा शरीर में हमेशा पानी की कमी बने रहना भी फटे होंठों का कारण बन सकती है। तो, ऐसे में आपको इन चीजों से बचना चाहिए।
विटामिन बी 12 की कमी को ऐसे दूर करें-
विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए आप कुछ फूड्स का सेवन कर सकते हैं। जैसे कि टूना मछली, दूध और डेयरी उत्पाद, अंडे और सैमन मछली का सेवन इस विटामिन की कमी को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने डॉक्टर की मदद से भी इस सप्लीमेंट की कमी को दूर कर सकते हैं। पर कोई भी चीज अपने मन से ना लें क्योंकि ये आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है।

