शहीद नंदकुमार पटेल शास. महाविद्यालय बीरगांव, रायपुर (छ.ग.) में आज दिनांक 25.11.2022 को प्राचार्य डॉ. प्रीति तिवारी की अध्यक्षता में युथ रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में *कैंसर रोग से बचाव संबंधी जागरूकता कार्यक्रम* का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.सुनील साहू, मेडिकल ऑफिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उरला, बीरगांव, रायपुर (छ.ग.) को आमंत्रित किया गया।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.सुनील साहू, मेडिकल ऑफिसर, का पुष्पगुच्छ से स्वागत प्राचार्य डॉ. प्रीति तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष महोदया का पुष्पगुच्छ से युथ रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, सहा.प्रा.(गणित) द्वारा स्वागत किया गया है। मुख्य अतिथि का परिचय श्रीमती कविता कोसरिया, सहा.प्रा. (समाजशास्त्र) द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि डॉ.सुनील साहू, मेडिकल ऑफिसर द्वारा कैंसर रोग पर व्याख्यान दिया गया जिसमें उन्होंने सरवाईकल कैंसर, मॅुह का कैंसर, बोनमैरो कैंसर, रक्त कैसर एवं स्तन कैसर तथा अन्य प्रकार के कैंसरों का मानव शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही इस रोग के उपचार के संबंध में तथा इस रोग के बचाव के संबंध मे विस्तृत रूप से जानकारियांॅ प्रदान की गई। सभा कक्ष में उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा कैंसर रोग के संबंध में विविध प्रश्न पूछे गये जिनका निराकरण अतिथि महोदय द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये डॉ. प्रीति तिवारी ने अपने उद्बोधन में कैंसर रोग से ग्रसित मानव के जीवन में इसके पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारियांॅ प्रदान की गई तथा महाविद्यालय में अध्यनरत् छात्र-छात्राओं एवं सभा कक्ष में उपस्थित व्यक्तियों को संतुलित आहार ग्रहण करने एवं स्वस्थ जीवन जीने हेतु उनके दिनचर्या में व्यायाम को शामिल किये जाने हेतु परामर्श प्रदान किया गया। तत्पश्चात् प्रतीक चिन्ह के रूप में मुख्य अतिथि को पौधा प्राचार्य डॉ. प्रीति तिवारी द्वारा भेंट किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन उद्बोधन में श्रीमती रोसमीना कुजूर, सहा.प्रा. (हिन्दी) द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अध्यक्ष के प्रति विशेष सराहना एवं आभार व्यक्त किया गया एवं युथ रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, सहा.प्रा.(गणित) व समस्त प्राध्यापकों एवं छात्रों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कविता कोसरिया, सहा.प्रा. (समाजशास्त्र) द्वारा किया गया है जिसमें समस्त प्राध्यापक व छात्र-छात्राओं की सहभागिता रहीं व व्याख्यान सभा कक्ष छात्र-छात्राओं की अधिकाधिक संख्या से भरी थी।

