*मलेशिया की मिस स्टार 2022 ने गंगूबाई लुक में किया रैंपवॉक*
आलिया भट्ट की दुनियाभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है, एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल न ही में एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है एक्ट्रेस के प्ले किए रोल लोगों को मुंह जुबानी याद रहते हैं. ऐसा ही एक कैरेक्टर आलिया का गंगूबाई काठियावाड़ी का है, जो लोगों की मन में आज भी बसा हुआ है. हाल ही में मलेशिया में मॉडल्स आलिया के गंगूबाई कैरेक्टर जैसे ही गेटअप में रैंप वॉक करती दिखाई दी.
गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म को रिलीज हुए महीनों हो चुके हैं. लेकिन आलिया का क्रेज अब भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. मलेशिया में नॉर्दर्न हॉट कोचर फैशन शो 2022 में आलिया के गंगूबाई वाले लुक को प्रेजेंट किया गया. इस फैशन शो में कई मॉडल्स ने गंगूबाई के आइकॉनिक लुक लिए रैम्प वॉक किया.फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है. इस फिल्म में उनका किरदार लोगों की मन में आज भी बसा हुआ है. इन दिनों मलेशिया में मॉडल्स आलिया के गंगूबाई कैरेक्टर जैसे ही गेटअप में रैंप वॉक करती दिखाई दी हैं. मलेशिया में नॉर्दर्न हॉट कोचर फैशन शो 2022 में आलिया के गंगूबाई वाले लुक को प्रेजेंट किया गया.
बता दें कि गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म जब रिलीज हुई है तब से आलिया के आइकॉनिक लुक और ढोलिदा गाने पर किए डांस का हुक स्टेप फेमस हो गया था. उस आइकॉनिक लुक को सिर्फ फेमस कहना भी गलत होगा, क्योंकि वो असल में वायरल हुआ था और सात समंदर पार तक उसकी धूम रही थी.
उस लुक पर लाखों लोगों ने रील्स बनाया था. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को जमकर अप्रीसिएशन मिला था. सफेद साड़ी, लाल बड़ी सी बिंदी, घुंघराले बालों का जूड़ा, और उस पर लगे गुलाब के फूल में आलिया बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं.

