*गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान*
गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव तारीखों का ऐलान किया है। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही गुजरात के भी नतीजे आएंगे

