छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्या., अटल नगर, नवा रायपुर में इंटर्नस (संग्रहण, लाख, प्रसंस्करण, आयुर्वेद, मार्केटिंग, लैब एनालिस्ट) के एक वर्षीय इंटर्नशीप हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार राज्य के विभिन्न जिला यूनियनों हेतु साक्षात्कार ( Walk In Interview) के माध्यम से चयन किया जाना हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – इंटर्न (Intern)
- इंटर्न (संग्रहण)
- इंटर्न (लाख)
- इंटर्न (प्रसंस्करण)
- इंटर्न (आयुर्वेद)
- इंटर्न (मार्केटिंग)
- इंटर्न (लैब एनालिस्ट-सामान्य)
पदों की संख्या – कुल 12 पद
विभाग का नाम – कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित “वन धन भवन” सेक्टर 24, नवा रायपुर, अटल नगर (छत्तीसगढ़)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- साक्षात्कार दिनांक – 14.11.2022 एवं 15.11.2022
- समय – प्रातः 11:00 बजे से
- स्थल – संबंधित जिला / जिला यूनियन के वन वृत्त कार्यालय
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
- बी.एस.सी. (कृषि/उद्यानिकी/फॉरेस्ट्री/बायोलॉजी) स्नातक न्यूनतम 55 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण।
- बी.एस.सी. (कृषि/उद्यानिकी फॉरेस्ट्री/बायोलॉजी) स्नातक न्यूनतम 55 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण।
- बी.ई./बी.टेक. (फूड टेक्नोलॉजी/ मैकेनिकल / कृषि इंजीनियरिंग) स्नातक न्यूनतम 55 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण।
- बी.ए.एम.एस. स्नातक न्यूनतम 55 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण।
- बी.एस.सी. (कृषि / उद्यानिकी/फारेस्ट्री/बायालॉजी) स्नातक अथवा बी.ई. /बी.टेक. (मेकेनिकल/इंस्डस्ट्रीयल इंजीनियरिंग) के साथ एम.बी.ए., स्नातक न्यूनतम 55 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण।
- एम.एस.सी. बायोटेक/बी.टेक बायोटेक, न्यूनतम 55 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण।
आयु सीमा:–
निर्धारित शैक्षणिक योग्यता उत्तीर्ण करने के पश्चात अधिकतम 5 वर्ष तक के अभ्यर्थी इंटर्न रिक्तियां हेतु आवेदन कर सकते हैं परंतु अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 01.07.2022 की स्थिति में 30 वर्ष से ज्यादा न हो ।
चयन प्रक्रिया:–
| विवरण | इंटर्नस (संग्रहण) / (लाख) / (प्रसंस्करण)/(आयुर्वेद) / (मार्केटिंग)/ ( लैब एनालिस्ट) |
| शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त कुल अंक का 85% | अधिकतम 85 अंक |
| साक्षात्कार | 15 अंक |
| योग:- | 100 अंक |
इच्छुक अभ्यर्थी को इंटर्नस (संग्रहण, लाख, प्रसंस्करण, आयुर्वेद, मार्केटिंग एवं लैब एनालिस्ट) के रूप में चयन करने हेतु संलग्न प्रदर्श-1 अनुसार वृत्त कार्यालय में दिनांक 14.11.2022 एवं 15.11.2022 को प्रातः 11.00 बजे से अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु दो दिवसीय वॉक-इन-इन्टरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

