श्रीमती नंदनी साहू शासकीय प्राथमिक शाला मालीडीह,संकुल तुमगांव को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान मिला।*देश के सबसे बड़े नवाचारी शिक्षक समूह नवाचारी गतिविधियां समूह ,भारत छत्तीसगढ़ टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान मिला
सहायक शिक्षक श्रीमती नंदनी साहू को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान शासकीय प्राथमिक शाला मालीडीह संकुल केंद्र तुमगांव में पदस्थ श्रीमती नंदनी साहू सहायक शिक्षक को भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े एकमात्र एवं देश के सबसे बड़े नवाचारी शिक्षक समूह नवाचारी गतिविधियां समूह ,भारत द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षणिक समीट 2022 का आयोजन ऑफलाइन मोड में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजक नवाचारी गतिविधियां समूह,भारत टीम छत्तीसगढ़ )किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के 103 शिक्षकों को सम्मानित किया गया । जिसमें हमारे महासमुंद जिले के महासमुंद विकासखंड से श्रीमती नंदनी साहू प्राथमिक शाला मालीडीह तुमगांव, पिथौरा ब्लाक से अश्वनी प्रधान, बागबाहरा से पवन साहू, बसना से जैसिक कुमार, सरायपाली से पुष्पा पारेश्वर सम्मान मिला।
श्रीमती नंदनी साहू की नवाचार कठपुतलियों के खेल के माध्यम से गणित मे दशमलव की अवधारणा, शून्य की अवधारणा दशमलव के सवाल हल करना ।यह नवाचार ने नवाचारी शिक्षा रत्ना सम्मान के लिए स्थान दिलाया । सहायक शिक्षक श्रीमती नंदनी साहू ने यह सम्मान पाकर महासमुंद विकासखंड के साथ-साथ संकुल केंद्र तुमगांव एवं विद्यालय का भी गौरव और मान-सम्मान बढ़ाया है। इस सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ समग्र शिक्षा के सचिव एम सुधीस सर ,डाईट रायपुर के प्राचार्य और छत्तीसगढ़ शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला सर के सानिध्य में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में आलोक शुक्ला सर जी ने नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया और सभी शिक्षकों को अपने उद्बोधन से बच्चों के बेसिक शिक्षा के बारे में बताया उन्हें सभी शिक्षकों की अपेक्षा है कि वे अपने स्कूलों में जाकर बच्चों को बेसिक ज्ञान मजबूत करेंगे और छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।शिक्षा सचिव के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो श्रीमती नंदनी साहू शिक्षिका को प्राप्त हुआ। श्रीमती नंदनी साहू सहायक शिक्षक हमेशा अपने विद्यालय में विभिन्न नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाते हैं। संकुल के अन्य शिक्षकों का भी मार्गदर्शन करते हैं और हमेशा बच्चों के लिए विभिन्न तरह के टी एल एम निर्माण में सहयोग प्रदान करते हैं संकुल तुमगांव के लिए शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती नंदनी साहू सहायक शिक्षक बच्चों के लिए एवं शिक्षकों के रोल मॉडल एवं अनुकरणीय है। इस उपलब्धि के लिए संकुल समन्वयक श्री आशीष साहू एवं शिक्षक जितेंद्र कुमार साहू ,द्वारिका साहू ,संस्था प्रमुख बलराम साहू , श्रीमती सेवती ध्रुव, भोज राम साहू, श्रीमती कांति साहू, मदन ध्रुव, कुमार साहेब,डुगेस कुमार, बलराम नेताम ,श्रीमती ज्योति नेताम ,श्रीमती ज्योति उके, श्रीमती करुणा ठाकुर , आरती चंद्राकर, श्रीमती नीलू चंद्राकर ,सभी शिक्षकों ने “नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान” इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।


