*वैशाली को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले राहुल और दिशा को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
इंदौर : टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में इंदौर पुलिस ने रविवार को उसके पड़ोसी राहुल और उसकी पत्नी दिशा नवलानी को गिरफ्तार कर लिया है। वैशाली के सुसाइड नोट के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दंपती पर धारा 306 आत्महत्या के लिए मजबूर करने के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में एक्ट्रेस ने अपने पड़ोसी और उसकी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों पति-पत्नी घर पर ही मौजूद थे।एक्ट्रेस ने पड़ोसी राहुल पर बीते ढाई साल से मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही सुसाइड नोट में अपने माता-पिता से आरोपी राहुल को सजा दिलाने की अपील की है। वैशाली ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी आत्महत्या के बाद राहुल को सजा जरूर दिलाना, मम्मी-पापा आई लव यू और नोट के आखिर में आई क्वीट लिखा है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा है। पड़ोसी की गिरफ्तारी से पहले रविवार को पुलिस ने एक्ट्रेस के पूर्व प्रेमी के परेशान करने की बात सुसाइड नोट के आधार पर कही थी। पुलिस ने वैशाली को परेशान करने वाले लोगों पर कार्रवाई की बात भी कही है।बता दे कि वैशाली ने सुसाइड नोट में क्या लिखा था. I Quit मां. लव यू पापा मां. मुझे माफ करना मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई. प्लीज राहुल और उसकी फैमिली को सजा दिलवाना. मुझे 2.5 साल से टॉर्चर किया मेंटली, राहुल और दिशा ने. वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी. आपको मेरी कसम. खुश रहना. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं. मुझे माफ करना. I Quit.

