कार्यालय प्राचार्य शासकीय आदर्श महाविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.) द्वारा अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन कार्य करने हेतु सक्षम अतिथि व्याख्याता हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 15.10.2022 को सायं 5.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – अतिथि व्याख्याता
पदों की संख्या – कुल 05 पद
विभाग का नाम – कार्यालय प्राचार्य शासकीय आदर्श महाविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 06-10-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15-10-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास 10 वीं, 12 वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, सेट / नेट, एफिल/पी.एच.डी. अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए।
वेतन:–
प्रति व्याख्यान 300 /- रू. ( अधिकतम 1200.00/- एक हजार दो सौ रू. प्रतिदिन) की दर से मानदेय देय होगा । जो प्रतिमाह अधिकतम 31,200/- (रू. इकतीस हजार दो सौ ) से अधिक नहीं होगा । प्रति व्याख्यान 40 / 45 मिनट का अध्यापन किया जावेगा।
इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 15.10.2022 तक कार्यालयीन समय में डाक के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है, प्राप्त आवेदनों को ही गुणानुक्रम सूची में शामिल किया जावेगा। ईमेल / ऑनलाईन आवेदन को मान्य नहीं किया जावेगा।
आवेदक बंद लिफाफे के उपर पता प्राचार्य, शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग पिन कोड 491001 एवं आवेदित विषय अवश्य लिखे।

