*छत्तीसगढ़ :1 अक्टूबर से भारी बारिश होने की आशंका*
रायपुर-बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन की वजह से छत्तीसगढ़ , ओडिशा , पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की गतिविधियां तेज होने के आसार है । मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 1 अक्टूबर से भारी बारिश होने की आशंका जताई है ।
मौसम विशेषज्ञों ने खाड़ी में हलचल देखी है । माना जा रहा है कि समुद्र में ऊपरी हवा का चक्रवात और अक्टूबर के पहले सप्ताह तक तेज बारिश हो सकती है । इससे छत्तीसगढ़ में वर्षा की संभावना जता दी गई है ।
खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं होने के कारण प्रदेश के कुछ क्षेत्र विशेष खासकर बस्तर , सरगुजा व बिलासपुर संभाग में ज्यादा बारिश हो रही है । रायपुर व दुर्ग संभाग में काफी कम पानी बरसा है । अक्टूबर के पहले सप्ताह तक पूरे प्रदेश में बारिश की सक्रियता दिखेगी

