छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन में विभिन्न निर्माण कार्यो का संपादन हेतु निम्नानुसार तालिका में दर्शाये अनुसार सेवानिवृत्त अधिकारियों की संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 11 अक्टूबर 2022 को सांय 5:00 बजे तक कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – कार्यपालन अभियंता
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 20-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 11-10-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों/उपक्रमों/ नियुक्ति की अवधि निगम / मण्डल / संस्थान / नगरीय निकायों में प्रथमतः 01 वर्ष कार्यपालन अभियंता अथवा इससे वरिष्ठ नियमित पद की रहेगी से सेवानिवृत्त उम्मीदवार, जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बी.ई. / बी.टेक (सिविल) हो. दिनांक 11.10.2022 तक आवेदन प्रेषित कर सकते है।
अन्य प्रासंगिक विवरण:–
- आवेदन के लिफाफे के उपर “Application for the post of Executive Engineer on Contract Basis” अनिवार्य रूप से अंकित किया जाना होगा।
- योग्य उम्मीदवारों के सूचीबद्ध करने के उपरान्त छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जावेगा, जिसकी सूचना पृथक से दी जायेगी।
- साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा।
- छ.ग. शासन के संविदा नियमों का पालन किया जायेगा।
- साक्षात्कार हेतु आमंत्रित उम्मीदवार समस्त वांछित दस्तावेजों की मूल प्रतियों सहित उपस्थित होंगे।
निर्धारित अर्हता रखने वाले इच्छुक योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित संलग्न प्रारूप में दिनांक 11.10.2022 को सांय 5:00 बजे तक छत्तीसगढ़ रोड डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन के प्रथम तल उद्योग भवन, रिंग रोड नं. 01, तेलीबांधा रायपुर (छ.ग.) 492006 स्थित कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रेषित कर सकते है।
दिनांक 11.10.2022 को सांय 5:00 बजे के पश्चात प्राप्त / व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत आवेदन / अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

