नोडल संस्था, आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी, बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा बिलासपुर जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बिल्हा, बिलासपुर (छ.ग.) में संचालित व्यवसाय विद्युतकार के प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कराये जाने हेतु प्रशिक्षण अधिकारियों के स्वीकृत पद के रिक्त पदों (कार्यरत् नियमित प्रशिक्षण अधिकारी / संविदा प्रशिक्षण अधिकारी / मेहमान प्रवक्ता को छोड़कर शेष रिक्त पद) के विरुद्ध प्रशिक्षण सत्र 2022-23 हेतु मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 10/10/2022 समय शाम 5 बजे तक पंजीकृत / स्पीड पोस्ट माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – विद्युतकार
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – कार्यालय प्राचार्य आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी-बिलासपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 22-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 10-10-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल अथवा पुरानी पद्धति से ग्यारहवीं अथवा समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण।
- अभ्यर्थी संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यवसाय प्रशिक्षण परिषद से राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र / राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र / राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद से राज्य व्यवसाय प्रमाण पत्र एवं राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण परिषद से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र / एआईसीटीई अथवा यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या समतुल्य संकाय में उपाधि / पात्रोपाधि उत्तीर्ण।
- अभ्यर्थी डी.जी.टी. के उच्च प्रशिक्षण संस्थानों से (ए. टी. आई./सी.टी.आई. /एन.वी. टी.आई. /आर.वी.टी.आई./आई. टॉट.) से उत्तीर्ण।
आयु सीमा:–
आवेदन की अंतिम तिथि को आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए।
वेतन:–
मेहमान प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण कार्य के लिए प्रति घंटा रू. 125/- (रूपये एक सौ पच्चीस ) मात्र की दर से प्रति कार्य दिवस अधिकतम 5 घंटे के मानदेय का प्रावधान है प्रति माह अधिकतम रू. 13,000/- (रूपये तेरह हजार) रूपये मानदेय होगा। जो कि समय-समय पर शासन द्वारा जारी दर के अनुसार परिवर्तनीय होगा।
इच्छुक उम्मीदवार आवदेन दिनांक 10/10/2022 समय शाम 5 बजे तक अथवा इसके पूर्व स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत/स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन पत्र प्राचार्य आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी, बिलासपुर (छ.ग.) पिन कोड 495009 में जमा किये जा सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किये जायेंगे। लिफाफे के उपर आवेदित संस्था एवं व्यवसाय का नाम का उल्लेख करना आवश्यक है।

