कार्यालय छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर विभिन्न 08 पदों (सूबेदार, उपनिरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), उप निरीक्षक (रेडियो) के रिक्त पदों पर प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा 2022 हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 16.10.2022 (रविवार), रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
- सूबेदार
- उपनिरीक्षक
- उप निरीक्षक (विशेष शाखा)
- प्लाटून कमाण्डर
- उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह )
- उप निरीक्षक ( प्रश्नाधीन दस्तावेज)
- उप निरीक्षक (कम्प्यूटर)
- उप निरीक्षक (रेडियो)
पदों की संख्या – कुल 975 पद
विभाग का नाम – कार्यालय छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- परीक्षा की तिथि (संभावित) – 06 नवंबर 2022 (रविवार)
- परीक्षा का समय – अपरान्ह 2:00 से 4:15 बजे तक
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि – 26.09.2022 (सोमवार)
- ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि – 16.10.2022 (रविवार), रात्रि 11:59 बजे तक
- वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि – 28.10.2022
- परीक्षा केन्द्र 05 संभागीय मुख्यालयों में – अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायपुर
PDF FILE :-
उक्त भर्ती परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन भरने की विधि भर्ती नियम, विभाग द्वारा जारी विज्ञापन, पाठ्यक्रम आदि का अवलोकन व्यापम की उक्त वेबसाइट पर किया जा सकता है ।
ऑनलाइन आवेदन के साथ अभ्यर्थी की जाति, जन्मतिथि, स्थानीय निवासी आदि सम्बंधी प्रमाण-पत्र नहीं लिए जा रहे हैं। अभ्यर्थी के सभी प्रमाण-पत्र का परीक्षण नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी द्वारा नियुक्ति के पूर्व की जाएगी ।
अभ्यर्थी द्वारा दी गई गलत जानकारी के लिए व्यापम जवाबदार नहीं होगा । इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व उसका स्वयं का होगा ।
शारीरिक दक्षता परीक्षा सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है। यह परीक्षा कुल 300 अंकों का होगा और इसमें निम्नलिखित प्रतिस्पर्धाये सम्मिलित होंगी:–
- लम्बी कूद – 60 अंक
- ऊंची कूद – 60 अंक
- गोला फेंक – 60 अंक
- 100 मीटर दौड- 60 अंक
- 1500 मीटर दौड – 60 अंक
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन (Online) माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें, कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

