कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा पशुधन विकास विभाग / संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा स्थाई नियुक्ति किए जाने तक ( जो भी पहले हो) कलेक्टर बिलासपुर द्वारा अनुमोदित जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पशु चिकित्सा सहायक शत्यज्ञ को निम्नानुसार निश्चित एकमुश्त मानदेय पर संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 07 अक्टूबर 2022 तक पंजीकृत डाक से या स्वयं उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – पशु चिकित्सा सहायक शल्पज्ञ
पदों की संख्या – कुल 02 पद
विभाग का नाम – कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बिलासपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 15-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 07-10-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बी व्ही एस-सी एण्ड ए एच उत्तीर्ण, बिलासपुर जिला के मूल निवासी अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु दिनांक 01-01-2022 को 18 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छग शासन द्वारा लागू आरक्षण नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जावेगी ।
इच्छुक उम्मीदवार कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बिलासपुर (छ ग) से कार्यालयीन समयावधि प्रातः 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक ” संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बिलासपुर ” के नाम पर देय रु 10 दस का पोस्टल आर्डर जमाकर दिनांक 30 सितम्बर 2022 तक विज्ञापित पद के विरुद्ध चयन हेतु निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं, कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

