कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा “आकस्मिकता निधि (कलेक्टर दर) पर वेतन पाने वाले कर्मचारी (चौकीदार, वाटरमैन एवं स्वीपर)” के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 20 अक्टूबर 2022 तक स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – चौकीदार, वाटरमैन एवं स्वीपर
पदों की संख्या – 09 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोरबा जिला कोरबा (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 15-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 20-10-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / स्कूल से कक्षा 5 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
आयु सीमा:–
दिनांक 01.01.2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो परन्तु 40 वर्ष की आयु पूर्ण न की हो।
प्रारूप अनुसार टंकित एवं पूर्णतः भरे हुए हस्ताक्षरित आवेदन पत्र शैक्षणिक तथा जन्मतिथि के प्रमाण से संबंधित स्वप्रमाणित दस्तावेज जाति एवं अनुभव प्रमाण पत्रों सहित बंद लिफाफे में जिस पर स्पष्ट रूप से आवेदित पद “आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी” लिखा हो तथा लिफाफे के बांई ओर विज्ञापन क्रमांक तथा दिनांक का स्पष्ट रूप से उल्लेख हो, “जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोरबा (छ.ग.)” को सम्बोधित होना चाहिए।
अभ्यर्थी द्वारा आवेदन पत्र के साथ संलग्न किए गए शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत ही ज्वाईनिंग दी जायेगी।

