कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) जिला-सूरजपुर (छ.ग.) द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र युवाओं को उनकी पात्रतानुसार जिले में सीधी भर्ती के रिक्त पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 19 सितंबर 2022 सोमवार संध्या 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – सहायक शिक्षक
पदों की संख्या – कुल 37 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) सूरजपुर, जिला-सूरजपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 08-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 19-09-2022
PDF FILE:-
शैक्षिक योग्यता:–
अभ्यर्थी को उच्चतर माध्यमिक अथवा इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है। सहायक शिक्षक की नियुक्ति दिनांक से 5 वर्ष के भीतर नियुक्ति हेतु व्यावसायिक अहर्ता जैसे डी.एड. अथवा बी.एड. जैसे भी आवश्यक हो, अभिप्राप्त करनी होगी।
आयु सीमा:–
अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01-07-2022 को 21 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आयु सीमा में छूट के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाएगा।
परिवीक्षा अवधिः–
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 03 वर्ष की परिवीक्षा पर की जाएगी। परिवीक्षा अवधि में प्रथम वर्ष मे वेतनमान के न्यूनतम का 70 प्रतिशत, द्वितीय वर्ष मे वेतनमान के न्यूनतम का 80 प्रतिशत एवं तृतीय वर्ष मे वेतनमान के न्यूनतम का 90 प्रतिशत स्टायपेंड देय होगा। किन्तु इस अवधि मे स्टायपेंड के साथ अन्य भत्ते अन्य कार्यरत कर्मियों की तरह प्राप्त होंगे।
इच्छुक उम्मीदवार केवल सूरजपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजातियों के अभ्यर्थियों से निम्नानुसार पद पर कार्यालय सहायक आयुक्त, कक्ष क्र. G-3 संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर में दिनांक 19-09-2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं

