खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा पोषण विशेषज्ञ के पद में भर्ती : संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा खेलो इण्डिया स्टेट सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस (KISCE) बहतराई, बिलासपुर हेतु Nutritionist पद पर भर्ती के विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 15 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – पोषण विशेषज्ञ (Nutritionist)
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 25-08-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15-09-2022 शैक्षिक योग्यता:–
एमएससी (पोषण) किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी विश्वविद्यालय से। अनुभव:–
खेल अकादमियों/संस्थानों के साथ काम करने के 1 वर्ष सहित न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव। वांछित:–
खेल अकादमियों/संस्थानों में कार्य अनुभव। खेलो इण्डिया स्टेट सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस (KISCE) बहतराई, बिलासपुर हेतु Nutritionist पद पर अर्हताधारियों से दिनांक 01.09.2022 समय पूर्वान्ह 10:30 बजे से दिनांक 15.09.2022 तक समय अपरान्ह 05:00 बजे ई-मेल :-dir-sportsyw.cg@gov.in पर आवेदन पत्र आमंत्रित की जाती है। आवेदन पूर्ण रूप से भरकर संचालनालय की ई-मेल आई डी :-dir-sportsyw.cg@gov.in पर दिनांक 15.09.2022 समय अपरान्ह 05:00 बजे तक प्रेषित किया जा सकता है। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

